केंद्रिय मंत्री ने भाजपा मे शामिल करवाये विपक्षी नेता.. ओर पंजाब में यूथ कांग्रेस के चुनावों का भी हुआ ऐलान

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

कहा,  जो काम पंजाब मे सत्ता मे रही सरकारें नहीं कर पाई, वो भाजपा जरूर करेंगी

टाकिंग पंजाब

जालंधर। कुछ ही समय मे जालंधर मे होने वाले लोकसभा चुनाव व आने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर सभी सियासी पार्टियों ने जोड़ तोड़ करना शुरू कर दिया है। इसके चलते सभी पार्टियां कई दिग्गज नेताओं को अपनी-अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है। कांग्रेस के कई नेता आज भाजपा में शामिल हो गए है। इनमे कांग्रेस पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता विपन कुमार, कांग्रेस नेता मेजर सिंह, अकाली दल के सेठ सतपाल मल, आप नेता डॉ शिव दयाल माली, बसपा के नेता अनिल मिनिया, मनोज अग्रवाल, मॉडल टाउन मार्किट के प्रधान राजीव दुग्गल ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।  इस मौके पर केंद्रिय मंत्री ने कहा कि भाजपा मे बाकी पार्टियों से राजनितिक व आम लोग शामिल हो रहे हैं। लोग विश्वास कर रहे है कि जो काम पंजाब मे सत्ता मे रही सरकारें नहीं कर पाई, वो भाजपा जरूर करेंगी। शेखावत ने कहा कि पंजाब में बीजेपी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और लोग बीजेपी की सोच से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा में लोगों की बढ़ती आमद से स्पष्ट है कि आगामी स्थानीय चुनावों में भाजपा की जीत होगी। इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया, पूर्व सीपी केडी भंडारी, सरबजीत मक्कर, मोहिंदर भगत सहित कई नेता उपस्थित थे।    फिल्हाल पंजाब में सभी राजनीतिक पार्टीयां कुद को मजबूत करने में जुटी हुई हैं। नगर निगम चुनाव नजदीक होने के चलते सभी पार्टीयां विपक्षी नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवा कर किसी तरह इन चुनावों में जीत हासिल करने की सोच रही हैं। इससे पहले आप ने भी कईं भाजपा व कांग्रेसी नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवाया था व अब भाजपा भी विपक्षी पार्टीयों के नाराज नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है, ताकि पंजाब में पार्टी को मजबूत बनाया जा सके। अब ​इसका फायदा भाजपा को चुनावों में होता है या नहीं, यह बाद की बात है लेकिन इस समय पंजाब में पार्टी बदलने का रिवाज जोर-शोर से चल रहा है।       उधर दूसरी तरफ पंजाब में यूथ कांग्रेस के चुनाव होने जा रहे हैं, जिसकी 10 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑनलाइन वोटिंग होगी। पहली बार है कि वोटिंग ऑनलाइन होने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई कार्यकारिणी की घोषणा अप्रैल माह में की जा सकती है। किसी को चुनाव को लेकर ऐतराज है तो वह अपना ऐतराज 20 फरवरी से 26 फरवरी तक दाखिल कर सकता है। नामांकन पत्रों की पड़ताल 27 फरवरी से 2 मार्च तक की जाएगी। 2 मार्च को ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। मेंबरशिप फॉर्म भरने के साथ ही वोटर को मौके पर ऑनलाइन प्रत्याशी को वोट करना होगा। प्रति मेंबरशिप फीस 50 रुपए निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *