युवा नेता हतिंदर तलवार हनी को सौपी गईं जालंधर वेस्ट के प्रभारी की जिम्मेदारी

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

19 सालों से भारतीय जनता पार्टी के छोटे से पद पर कार्य करते हुए आज जिला के को कन्वीनर के पद पर पहुँचे हतिंदर तलवार

टाकिंग पंजाब 

जालंधर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और संगठन मंत्री श्रीनिवासु आईटी सेल के प्रदेश कन्वीनर इंदरजीत सिंह के निर्तेत्व में जालंधर आईटी सेल की जिला कन्वीनर दीपाली बागड़िया ने युवा नेता हतिंदर तलवार हनी को जालंधर वेस्ट का प्रभारी नियुक्त किया है। यह न्युक्ति उस समय हुई है, ज़ब विधानसभा व लोकसभा चुनावों के दौरान जालंधर में भारतीय जनता पार्टी में बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिला था।   इस फेरबदल के तहत भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर गए। भारतीय जनता पार्टी को जालंधर वेस्ट के लिए एक युवा तेजतर्रार नेता की जरूरत थी जो जालंधर वेस्ट में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर सके और संगठन मजबूती करने में अहम रोल अदा करें। उसी के तहत युवा नेता हतिंदर तलवार हनी को जालंधर वेस्ट का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हनी तलवार की बात करें तो वह सोशल मीडिया, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राजनीति कार्यों में भी बहुत सक्रिय रहते हैं।      हतिन्दर तलवाड़ पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हनी तलवार पिछले 19 सालों से भारतीय जनता पार्टी के छोटे से पद पर कार्य करते हुए आज जिला के को कन्वीनर आईटी सेल के पद पर कार्य कर रहे हैं। दरअसल नगर निगम जालंधर के चुनाव कुछ ही माह में होने वाले हैं, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से ही कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी युवा नेताओं को आगे कर रही हैं। हनी तलवार ने विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी ने जो भी उनकी ड्यूटी लगाई है, वह पूरी इमानदारी से निभाएंगे।हतिन्दर तलवाड़ ने कहा कि वह पूरी कोशिश कर जालंधर वेस्ट में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को कार्यकर्ताओं को एकत्रित करेंगे। हनी तलवार ने कहा कि आने वाले दिनों में जालंधर वेस्ट में बहुत बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम करवाए जाएंगे और युवाओं और लोगों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। अपनी न्युक्ति के लिए हनी तलवार ने प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अश्वनी शर्मा, भारतीय जनता पार्टी पार्टी आईटी सेल के प्रदेश के कन्वीनर इंदरजीत सिंह और जिला कन्वीनर आईटी सेल दीपाली बागड़िया का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *