सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा यूनिक होम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

आज की ताजा खबर शिक्षा

आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं यहां महिलाओं ने अपने आप को साबित करके ना दिखाया हो- वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा

टाकिंग पंजाब

जालंधर। खिलती हुई कलियां हैं बेटियां, मां-बाप का दर्द समझती है बेटियां, घर को रोशन करती हैं बेटियां, लड़के आज है तो आने वाला कल है बेटियां। इसी संदेश के साथ लड़कियों के प्रति अपने प्यार और सनेह को प्रकट करते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा यूनिक होम में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, प्रिंसिपल मिनाक्षी भगत और यूनिक होम की सेंट सोल्जर स्कूल में पढऩे वाली बच्चियां उपस्थित हुए।
       वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने निस्वार्थ सेवा करने और बच्चियों की देखरेख कर विश्व की प्रेरणा स्रोत पदमश्री प्रकाश कौर को धन्यवाद चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बालिका दिवस को समर्पित यूनिक होम की बच्चियों का मुँह मीठा करवाते हुए इस महान दिवस की बधाई दी ओर गिफ्ट वितरित किये। संगीता चोपड़ा ने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं यहां महिलाओं ने अपने आप को साबित करके ना दिखाया हो।
      प्राचीन समय से ही भारतीय समाज में लड़कियों को लड़कों से कम सम्मान और महत्व दिया जाता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, खेल आदि क्षेत्रों में लड़कों की तरह इनकी पहुँच नहीं होती है। लोगों के बीच लड़कियों के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव कि लिए अत्यधिक जागरुकता की जरुरत है, जिस के लिए छात्र एक अहम रोल निभा सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि यूनिक होम की बहुत सारी बच्चियों को सेंट सोल्जर ग्रुप की ओर से शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने वचनबद्धता दोहराई कि इन लड़कियों को शिक्षा के अलावा हर तरह की मदद प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *