लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में होने वाली डिबेट को लेकर सीएम मान ने सांझा की जानकारी…

आज की ताजा खबर पंजाब

जिन पार्टियों ने पूर्व में पंजाब पर राज किया है, आज पंजाब उनसे जवाब मांगता है- सीएम मान

टाकिंग पंजाब

लुधियाना। 1 नवंबर को लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में होने वाली डिबेट को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर जानकारी सांझा की है। इस डिबेट पर जानकारी देते हुए सीएम मान ने एक्स पर लिखा कि इस डिबेट में पंजाबियों को शामिल होने के लिए खुला निमंत्रण है। दोपहर 12 बजे पंजाब की मुख्य सियासी पार्टियां जो अब तक सत्ता में रही हैं, वह अपना पक्ष रखेंगी।       हर पार्टी को बात रखने के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। जिन पार्टियों ने पूर्व में पंजाब पर राज किया है, आज पंजाब उनसे जवाब मांगता है। इसके साथ ही सीएम मान ने डिबेट का नाम ‘मैं पंजाब बोलदा’ रखा। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की डिबेट में जाने का ऐलान करते हुए कहा था कि हम जवाब देने नहीं, बल्कि सरकार से जवाब लेने जाएंगे। हम सरकार से एसवाईएल व पंजाब में नियुक्ति पत्रों का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के मुद्दों पर जवाब लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *