डॉ. प्रशांत गौतम अभाविप के प्रांत अध्यक्ष व मनमीत सोहल प्रांत मंत्री के रूप में नवनिर्वाचित

आज की ताजा खबर शिक्षा

 

पंजाब प्रांत के 55वें प्रांतीय अधिवेशन में दोनों पदाधिकारी अपना पदभार करेंगे ग्रहण

टाकिंग पंजाब

जालंधर। डॉ. प्रशांत गौतम (चंडीगढ़) और श्री मनमीत सोहल (पटियाला) देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्रमशः प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांत मंत्री के रूप में सत्र 2023-24 हेतु नव निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा आज अभाविप प्रांत कार्यालय (जालंधर) से की गई। अभाविप के प्रांत कार्यालय से आज चुनाव अधिकारी सरदार श्री हरजिंदर सिंह नगपाल द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों पदों का कार्यकाल एक वर्ष रहेगा।

    आगामी दिनांक 07 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित अभाविप के 69 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में ही संपन्न होने वाले पंजाब प्रांत के 55 वें प्रांतीय अधिवेशन में दोनों पदाधिकारी अपना पदभार ग्रहण करेंगे। आपको बता दें कि डॉ. प्रशांत गौतम मूलतः चंडीगढ़ से हैं। आपकी शिक्षा पर्यटन विषय में PhD तक हुई है। वर्तमान में वह पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में पर्यटन विभाग में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। वह पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सीनेट के सदस्य भी है। इसके अलावा उनके 80 से अधिक शोधपत्र अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।      इतना ही नहीं, पर्यटन विषय में इनकी 15 पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। वह 1998 में विद्यार्थी जीवन से अभाविप के संपर्क में हैं। शिक्षक कार्यकर्ता के रूप में वह अब तक चंडीगढ़ ज़िला प्रमुख से लेकर पंजाब प्रांत उपाध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। वर्तमान में वह राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य हैं। इसके साथ ही मनमीत सोहल की बात करे तो वह मूलतः जालंधर से हैं। उनकी शिक्षा DAV कॉलेज जालंधर से BSc, फार्मेसी में डिप्लोमा एवं BEd तक हुई है। वह 2017 से परिषद के संपर्क में हैं तथा वर्ष 2020 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं।      इससे पहले उन्होंने जालंधर महानगर मंत्री, प्रांत सह मंत्री, ज़िला संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। विद्यार्थी परिषद द्वारा पंजाब में चलाया जा रहे नशा विरोधी अभियान एवं कोरोना काल में लोगों की सहायता हेतु उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में वह पटियाला विभाग संगठन मंत्री हैं। आगामी सत्र 2023- 24 हेतु उन्हें प्रांत मंत्री के दायित्व के लिए निर्वाचित किया गया हुए हैं व इनका केंद्र पटियाला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *