सीएम मान व आप सुप्रीमो केजरीवाल ने की 43 नई सुविधाओं की शुरूआत… विरोधियों पर कसा तंज…

आज की ताजा खबर पंजाब

आने वाले समय में बच्चों के सिलेबस में पूछा जायेगा कि किस पार्टी ने सरकारी दफ्तरों से परेशानियों को खत्म किया- सीएम मान

टाकिंग पंजाब

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा लुधियाना में 43 नई सुविधाओं को शुरू किया गया जिसमें 1076 नंबर पर कॉल करके हर तरह के प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। उसके बाद अधिकारी खुद लोगों से जो भी प्रमाण पत्र बनवाना है उसके कागजात पूरे रखने के लिए बताएंगे व समय लेकर लोगों के घर जाकर काम कर 15 दिन में प्रमाण पत्र बनाकर देंगे। इन सुविधाओं को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों को सिर्फ लूटा है।

         पंजाब में अब डिग्री मुताबिक नौकरी मिलेगी। 40 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। विदेशों में युवाओं का काम करना मुश्किल है व ठंड के कारण युवाओं की जाने जा रही हैं। विदेश गए बच्चों के परिजन उनकी मौत होने पर शवों को देखने के लिए तरस जाते हैं। सीएम ने आगे कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि युवाओं को नौकरियां दें। इतना ही नहीं, दफ्तरों में किस तरह से काम चल रहा है इसे लेकर भी दफ्तरों में वह निरीक्षण करेंगे। उनके साथ-साथ उनके 91 विधायक भी दफ्तरों में जाकर चेक करेंगे कि लोगों के काम क्या सही अर्थ में घरों पर ही बैठे हो रहे हैं या अधिकारी उन्हें दफ्तरों में बुलाकर काम कर रहे हैं।

        उन्होनें कहा कि आने वाले समय में बच्चों के सिलेबस में पूछा जाया करेगा कि किस पार्टी ने पंजाब के सरकारी दफ्तरों से परेशानियों को खत्म किया। पिछले लंबे समय से लोगों को बुधवार और गुरुवार के चक्करों में अधिकारी फंसा कर उनके काम लटका देते थे। लोगों को अधिकारी मिलने का समय तक नहीं देते थे। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बहुत बड़ा क्रांतिकारी दिन है।          लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट कर परेशान हो चुके हैं व सेहत और शिक्षा का पिछले 75 साल से बुरा हाल है। आज पंजाब में दफ्तर के चक्कर लगाकर लोग थक जाते हैं। आखिरकार दलालों के चक्कर में लोगों को फंसना पड़ता है। उन्होनें आगे कहा कि किसी भी पार्टी का नेता हो जिसने पंजाब को लूटा है उससे पैसा वसूला जाएगा। आज यह सुविधा शुरू होने से भ्रष्टाचार पर हथौड़ा मारा गया है। 4 हजार युवाओं को इस सुविधाओं के शुरू होने पर नौकरियां मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *