उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही हवा में उड़ा अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स विमान का दरवाजा… यात्री सहमे…

आज की ताजा खबर देश

अलास्का एयरलाइंस फ्लाइट 1282 से जुड़ी घटना की जांच कर रहा है यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड…

टाकिंग पंजाब

नई दिल्ली। आज फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स विमान का दरवाजा हवा में उड़ गया। इस द्रश्य को देखते ही फ्लाइट में मौजूद यात्रियों के होश उड़ गए व लोगों में काफी डर का माहौल बन गया। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर लिखा कि पोर्टलैंड से ओन्टारियो, सीए (कैलिफ़ोर्निया) के लिए AS1282 को आज शाम डिपार्चर के तुरंत बाद एक घटना का अनुभव हुआ।       फ्लाइट को 171 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स के साथ पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापस उतर दिया गया। हम जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ और जैसे ही यह सामने आएगा तो अधिक जानकारी शेयर करेंगे। इस बारे में फ्लाइट रडार 24 ने कहा कि तब से विमान ने तब से अब तक सिर्फ 145 उड़ानें ही भरी हैं। 737-9 मैक्स में पंखों के पीछे एक रियर केबिन निकास द्वार शामिल है। निकासी जरूरतों को पूरा करने के लिए इसे बैठने की व्यवस्था में सक्रिय किया गया है।      अलास्का एयरलाइंस के विमानों में दरवाजे एक्टिवेटेड नहीं होते, स्थायी रूप से “प्लग” होते हैं। विमान इससे पहले कि 16,325 फीट की ऊंचाई पर पहुंचता, इसे सुरक्षित रूप से पोर्टलैंड वापस भेज दिया गया। आज की घटना में शामिल बोइंग 737 मैक्स को 1 अक्टूबर, 2023 को अलास्का एयरलाइंस को सौंपा गया था। 11 नवंबर, 2023 को इसने कमर्शियल सेवाएं देने शुरू कीं। वहीं, यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह अलास्का एयरलाइंस फ्लाइट 1282 से जुड़ी घटना की जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *