एचएमवी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयन्ती पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

आज की ताजा खबर शिक्षा

प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने की छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी विभाग पोलिटिकल साइंस के लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा जिला लीगल सर्विसिस अथारिटी जालंधर के सहयोग से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में किया गया। इस प्रतियोगिता में पोलिटिकल साइंस विभाग के यूजी व पीजी विभाग की छात्राओं ने भाग लिया।      इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत के महान लीडर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को क्रिएटिव रूप से श्रद्धांजलि देना था। इस प्रतियोगिता से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नेता जी सच्चाई, ईमानदारी व परित्याग की मूर्ति थे। विभागाध्यक्ष व लीगल लिटरेसी क्लब की इंचार्ज अलका ने भी अपने विचार सांझे किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, फैकल्टी सदस्यों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *