पीएम मोदी ने झारखंड में जनता को किया संबोधित… विपक्ष पर जमकर साधा निशाना…

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी, आज पाकिस्तान दुनियाभर में जा-जाकर रोता है- पीएम मोदी

टाकिंग पंजाब

झारखंड। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड के जिला पलामू और गुमला में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें विपक्ष पर जमकर निशाना साधा व साथ ही लोगो को चुनाव में वोट डालने जाने के लिए भी अपील की। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। आज पाकिस्तान दुनियाभर में जा-जाकर रोता है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं।        मजबूत भारत आज मजबूत सरकार ही चाहता है। मां भारती का अपमान नहीं सहेंगे। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। भारत ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था। पहले कोई समय ऐसा नहीं होता था कि देश की सेवा करते-करते नौजवान सीमा पर शहीद ना होते हों। पहले ये हर महीने चलता था। आज ये सब बंद हो चुका है। ये आपके एक वोट ने किया है। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के पाप की लिस्ट बनाए तो कई दिन निकल जाएं। ये कांग्रेस ही है, जिसने पलामू, गुमला, लोहरदगा को पिछड़ा बताकर छोड़ दिया।        इन जिलों में बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन मैंने इन जिलों को आकांक्षी जिले बनाया। आज ये आकांक्षी जिले देश के बाकी जिलों की राह पर आ गए हैं। कांग्रेस के शाही परिवार को तकलीफ हो रही है। मैं सोचता हूं कि गरीब का परिवार भूखा ना रहे। उनके घर चूल्हा जलता रहे तो उनको परेशानी होती है। शाही परिवार कुछ भी कहे लेकिन मोदी ने मुफ्त राशन देने की गारंटी दे रखी है। उन्होनें आगे कहा कि कांग्रेस सांसद के घर से नोटों के ढेर मिले।        इतने पैसे कि गिनने के लिए आई मशीनें भी हांफने लगीं। ये पैसा आपका है, इतनी लूट का अधिकारी इन्हे किसने दिया। कांग्रेस व इंडिया गठबंधन मेरे खिलाफ वोट जिहाद कर रहे। ये कुछ भी कर लें लेकिन देश पीछे हटने वाला नहीं और मोदी डरने वाला नहीं। मेरे खिलाफ झूठ फैलाते हैं कि मैं आऊंगा तो आरक्षण खत्म कर दूंगा। मैं तो 10 साल पहले ही आ चूका व दो बार से पीएम भी हूं। सच तो ये हैं कि इंडिया गठबंधन वाले आपके आरक्षण में डाका डालकर उसे मुसलमानों को देना चाहते हैं, लेकिन जब तक मैं हूं, ऐसा होने नहीं दूंगा।        पीएम मोदी ने आगे कहा कि आपके आशीर्वाद से मोदी पर 25 साल में एक पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है। ये लोग अपने बच्चों के लिए पैसा जमा कर रहे हैं। मेरे पास ना साइकिल है ना घर। मेरा परिवार और वारिस तो आप लोग हैं। मैं आपको विकसित भारत देना चाहता हूं। झारखंड में कोई ऐसा एग्जाम नहीं है, जिसका पेपर लीक नहीं होता हो। यहां की सरकार से कुछ नहीं होगा तो मुझे ही दिल्ली से बैठकर डंडा चलाना पड़ेगा। हमने पेपरलीक के लिए बड़ा कानून बनाया।        प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे जीवन को आप भली-भांति जानते हैं। मैं गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। मैंने गरीबी को जिया है। गरीब की जिंदगी कितनी तकलीफ वाली होती है, उससे मैं गुजरते-गुजरते यहां आया हूं। इसलिए 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणाओं ने मेरे अपने जीवन के अनुभव से जन्म लिया है। ये आंसू वही समझ सकता है जिसने गरीबी देखी हो। जिसने मां को धुंए में खांसते देखा नहीं उसे ये आंसू कभी समझ नहीं आ सकते।         जिसने अपना पेट बांधकर मां को सोते नहीं देखा, जिसने लोटा भर पानी पीकर मां को भूख मिटाते नहीं देखा, जिसने अपनी बीमारी को छिपाते नहीं देखा, शौचालय के अभाव में पीड़ा और अपमान सहते नहीं देखा वो मोदी के इन आंसुओं का मर्म नहीं समझेगा। लेकिन ये कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं… वो तो गर्व से कहते हैं कि उनके घर में कई प्रधानमंत्री थे। वे चांदी के चम्मच से खाते रहे। गरीब की, दलित और आदिवासी झोपड़ी में फोटो खिंचवाते रहे लेकिन गरीब के लिए कुछ नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *