India No.1 News Portal
क्या सोची समझी साजिश के तहत टूरिस्ट को बनाया गया निशाना.?
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठनों ने एक से सात अप्रैल के बीच पहलगाम के कई होटलों की रेकी की थी। इस काम में कश्मीर के कई लोकल लोगों से भी उनकी मदद की थी। सुरक्षा एजेंसियों को इस संबंध में लगातार इनपुट भी मिल रहे थे। अनंतनाग पुलिस की तरफ से पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों के लिए 24/7 आपातकालीन सहायता डेस्क शुरू किया गया है।
अगर आपका भी कोई परिचित या रिश्तेदार इस वक्त पहलगाम में घूमने के लिए आया है और आप उससे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं तो 9596777669, 01932225870 व व्हाट्सएप नंबर 9419051940 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोगों का धर्म पूछकर उन्हें चुन-चुनकर गोली मारना न केवल आतंकी कृत्य है, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाला राक्षसी व जघन्य कृत्य है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। प्रधानमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आतंकियों को उचित सजा दी जाएगी। भारत चुप बैठने वाला नहीं है।
पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए हमले को लेकर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in