सभी धर्मों की प्रार्थना करते हुए सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज ने की सत्र की शुरुआत

शिक्षा

चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने दिया सभी छात्रों को एकजुटता का सन्देश

टाकिंग पंजाब

जालंधर। युवाओं को सभी धर्मों का सम्मान, एकजुटता का संदेश देते हुए सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज द्वारा सभी धर्मों की प्रार्थना करते हुए सत्र 2022-23 की शुरुयात की गई। इस प्रार्थना सभा में फ्रेशर्स का सीनियर्स व फैकल्टी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर बलराज सिंह व अर्शप्रीत सिंह द्वारा शबद, अमीषा द्वारा भजन, अजरा द्वारा अय्यत व किरना द्वारा ईसा मसीह की प्रार्थना का पाठ किया गया। प्रो. ब्रह्मजीत सिंह ने छात्रों व कर्मचारियों का स्वागत किया और मंच संचालन भी किया।

कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एससी शर्मा ने इंडक्शन प्रोग्राम के तहत सेंट सोल्जर ग्रुप, लॉ कॉलेज और लॉ शिक्षा में इसकी विशिष्ट स्थिति का विस्तृत विवरण दिया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रिंका रानी ने वोट ऑफ़ थैंक्स किया। सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज की पहल की सराहना करते हुए सभी छात्रों को एकजुटता का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए व जरूरत पड़ने पर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *