गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पुलिस को दी मूसेवाला कत्लकांड जैसी वारदात करने की धमकी..

आज की ताजा खबर क्राइम

कहा, जेल में किया जा रहा है हमारे भाईयों को तंग..हमारे भाईयों का नुकसान हुआ तो जिम्मेदारी जेल पुलिस की होगी 

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ। हमारे भाई सारज संधू, बॉबी मल्होत्रा व जगरोशन हुंदल को तंग किया जा रहा है। डीजीपी गौरव यादव व जेल मंत्री हरजोत बैंस जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट पर कार्रवाई करे। अगर यह बंद न हुआ तो फिर हमें मूसेवाला मर्डर जैसी बड़ी वारदात करनी पड़ेगी। यह धमकी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाब पुलिस को धमकी दी है। गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया के जरिए यह धमकी दी है।

  पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ लिखा है कि बठिंडा जेल में बॉबी मल्होत्रा, सारज संधू व जगरोशन हुंदल को डिप्टी इंद्रजीत काहलों तंग कर रहा है। वह हमारे भाईयों से पैसे मांगता है। उसने बिना किसी वजह इनसे मारपीट की है। मैं पंजाब सरकार व जेल मंत्री हरजोत बैंस से मांग करता हूं कि हमारे भाईयों की जेल बदली जाए। डिप्टी काहलों पर बनती कार्रवाई की जाए। अगर हमारे भाईयों का कोई नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेदारी जेल पुलिस की होगी।

  बराड़ ने लिखा है कि पुलिस हमें फिर से बड़ी वारदात करने के लिए मजबूर न करे। डीजीपी गौरव यादव व जेल मंत्री हरजोत बैंस अपना फर्ज निभाएं। अगर हमें पहले ही विक्की मिड्‌डूखेड़ा व संदीप नंगल अंबिया का इंसाफ मिल जाता तो हम सिद्धू मूसेवाला को न मारते।

  बाकी लास्ट बात यह है कि जो भी हमारे एंटी पोस्ट डाल रहे हैं कि हम बदला लेंगे, वह पहले अपनी जान बचा लें, बाकी बाद में देख लेना। गोल्डी ने नीचे जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप व लॉरेंस ग्रुप का नाम लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *