सिद्धू मूसेवाला का छठा कातिल शूटर दीपक मुंडी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार 

आज की ताजा खबर क्राइम
मुंडी को हथियार देने मदद करने वाले 2 साथी कपिल पंडित, राजिंदर जोकर भी आए पुलिस की गिरफ्त में। 
टा​किंग पंजाब
चंडीगढ। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारकर कत्ल करने के मामले में पुलिस को एक ओर सफलता मिली है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने में शामिल छठे शूटर दीपक मुंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपक मुंडी के साथ उसके 2 साथियों कपिल पंडित, राजिंदर जोकर को भी पकड़ लिया गया है। इन सभी को वेस्ट बंगाल-नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया है।

   पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के अनुसार इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन में यह कामयाबी मिली है। मूसेवाला का कत्ल 6 शूटर ने किया था, जो कि कोरोला और बोलेरो मॉड्यूल में आए थे। दीपक मुंडी भी बोलेरो मॉड्यूल का शूटर था। वहीं, कपिल पंडित और राजिंदर जोकर ने छुपने और हथियार मुहैया कराने में मदद की थी।

  इनमें से बोलेरो मॉड्यूल के लीडर शूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा, कशिश उर्फ कुलदीप को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनके अलावा कोरोला मॉड्यूल के शूटर जगरूप रूपा व मनप्रीत मन्नू को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अटारी के पास भकना गांव में एनकाउंटर कर मार गिराया था।

   मूसेवाला के कत्ल की साजिश में लॉरेंस के भाई अनमोल व भांजे सचिन थापन का भी हाथ था। सचिन थापन को अजरबैजान व अनमोल को कीनिया में हिरासत में लिया जा चुका है। इन दोनों को भी भारत लाने की तैयारी चल रही है। मुंडी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जल्द सप्लीमेंट्री चालान पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *