आप के विधायकों को खरीदने के मामले में मोहाली में हुआ केस दर्ज

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

वित मंत्री हरपाल सिंह चीमा की शिकायत पर मोहाली के स्टेट क्राइम थाने में दर्ज हुआ केस.. 

टाकिंग पंजाब
चंडीगढ। बुधवार को पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रैस वार्ता करके भाजपा पर आरोप लगाए थे कि भाजपा उनके विधायकों को 25- 25 करोड़ का प्रलोभन देकर खरीदना चाह रही है। वित मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधायकों के साथ बुधवार को डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात कर इस संबंध में शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को फोन काल के आडियो भी सौंपे हैं।

वित्त मंत्री की इस शिकायत पर पुलिस ने मोहाली के स्टेट क्राइम थाने में केस दर्ज कर लिया है। आप के मंत्री ने हालांकि भाजपा पर आरोप लगाया था लेकिन केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस केस की जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि इस दर्ज केस में आरोपी किसे बनाया गया है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में चीमा ने आरोप लगाए थे कि विधायकों को पैसे का आफर देने के अलावा जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल को मारने की धमकी भी दी गई है।

  चीमा ने कहा कि इन विधायकों के अलावा विधायक बलजिंदर कौर को भाजपा से फोन आया है। आरोप लगाया कि भाजपा आप के 35 विधायक तोड़ना चाहती है। उधर दूसरी तरफ आप व भाजपा की विरोधी पार्टी कांग्रेस को भी बात करने का मौका मिल गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि इस मामले में डीजीपी से की गई शिकायत सिर्फ ढकोसला है।

   चीमा सबूतों को मीडिया के सामने लाएं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी कहा कि इस पूरे मामले की हाई कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा है कि चीमा के आरोप बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। पंजाब में मान के बजाय राघव चड्ढा सरकार चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *