जल्द ही भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

कैप्टन के साथ उनके खास नेता भी थाम सकते हैं भाजपा का दामन..19 को घोषणा संभव

पंजाब विजय के चलते भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनके साथियों को दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ। भाजपा पंजाब में पार्टी का पुनर्गठन करने की तैयारी में है। इसका मुख्य कारण यह है कि इस समय के भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है। इसके अलावा पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय करवाने के बाद पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब में एक बड़ा दाव खेलने की तैयारी कर रही है।

  इसके चलते पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 सितंबर को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि कैप्टन के साथ उनके करीबी पंजाब के 5 से 6 पूर्व मंत्री भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। देखा जाए तो पंजाब में भाजपा की राजनीतिक स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है। भाजपा के पास पंजाब में फिलहाल 2 ही सीटें हैं।

  इस लिए पंजाब में अपनी जमीन तालाश कर रही भाजपा को पता है कि वह अकेले अपने दम पर पंजाब में सरकार बनाने का सपना पूरा नहीं कर सकती है।  इस समय कांग्रेस की हालत चाहे कुछ खास अच्छी न हो लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी भाजपा के सत्ता हासिल करने के बीच सबसे बड़ी प्रतिद्दंदी बन कर खड़ी है।

   इस लिए भाजपा पंजाब में अकाली दल से दूर होने के बाद पंजाब की सत्ता हासिल करने के लिए अब कैप्टन अमरिंदर सिंह पर दाव खेल सकती है। इसके चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब भाजपा में एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा उनके खासम-खास पूर्व मंत्रियों व विधायकों को भी भाजपा पंजाब में जिम्मेदारी सौंप सकती है।

    अब भाजपा में शामिल होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा को पंजाब की सत्ता हासिल करवा पाऐंगे कि नहीं..यह तो समय ही बताऐगा, लेकिन पंजाब में कांग्रेस व आप को पीछे छोड़ पंजाब की सत्ता हासिल करना भाजपा व कैप्टन के लिए इतना आसान होने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *