पंजाब के मुख्यमंत्री के बचाव में उतरे आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

कहा.. विपक्ष नहीं निकाल पा रहा कोई कमी..इसलिए कीचड़ उछालने का  कर रहा है काम

टाकिंग पंजाब

नईं दिल्ली। भगवंत मान का काम बोलता है। भगवंत मान ने जो काम पिछले 6 महीने में किया है, वह पंजाब में बीते 75 सालों में किसी सरकार ने नहीं किया। पंजाब के पास एक कट्टर ईमानदार व मेहनती मुख्यमंत्री है। विपक्ष मान के काम में कोई कमी नहीं निकाल पा रहा, इसलिए उन पर कीचड़ उछालने का काम कर रहा है।

  इन बातों का प्रग्टावा आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बचाव करते हुए कहा। फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर शराब के नशे में होने के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को विमान से उतारने के मामले में अब आप के राष्ट्रीय संयोजक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष भगवंत मान को रोकने के प्रयास में है, लेकिन जनता देख रही है।

  आपको बता दें कि सोमवार को फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आने वाले लुफ्थांसा के विमान को उड़ान भरने में देरी हुई थी। विपक्षी नेताओं ने भगवंत मान पर आरोप लगाए थे कि उनको नशे में होने के कारण विमान से उतारा गया जबकि इन आरोपों को आम आदमी पार्टी ने खारिज कर दिया था। आप का कहना था कि विपक्षी नेता मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

   पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने तो केंद्रीय मंत्री सिंधिया से लुफ्थांसा एयरलाइंस से जानकारी हासिल करके उन्हें सार्वजनिक करने की मांग भी की थी। हालांकि इस मामले में लुफ्थांसा एयरलाइंस ने एक बयान जारी किया था कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट लेट हुई थी। इसके बाद भी यह मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते ही आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुलकर सामने आना पड़ा है।

   उधर मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान को जर्मनी में लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट से उतारने के मामले की केंद्र सरकार जांच कराएगी। केंद्रीय उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ओर से जांच की जाएगी। लुफ्थांसा एयरलाइंस से भी जानकारी मांगी जाएगी ताकि पता चल रहे कि CM भगवंत मान को किन कारणों के चलते फ्लाइट से उतारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *