अग्नि के भेंट हुए बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले 

आज की ताजा खबर पंजाब

शहर में धूम-धाम से मनाया गया दशहरे का पर्व.. देखने के लिए उमड़ी भीड़..लोगों ने ली रावण के संग सेल्फी

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हर साल की तरह इस साल भी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी का पर्व जालंधर में धूम-धाम से मनाया गया। इस पर्व को मनाने के लिए शहर के कईं स्थानों में रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया था। शहर के प्रमुख बर्ल्टन पार्क में रावण दहन देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे व उन्होंने श्रीराम के जैकारे लगा माहौल को भक्तिमय कर दिया। बर्ल्टन पार्क में 144 वर्ष से रावण दहन किया जा रहा है।

आपको बता दें कि इस बार महानगर में 17 स्थानों पर अधिकृत रूप से रावण दहन का आयोजन किया गया है। विभिन्न दशहरा उत्सव कमेटियों की तरफ से रावण दहन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। साईं दास स्कूल के मैदान में सबसे ऊंचे रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले तैयार किए गए हैं। इस मैदान में 70 फीट के रावण का पुतला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान दशहरा देखने पहुंचे युवाओं ने रावण का रोल अदा कर रहे अदाकारों के साथ सेल्फीयां भी लीं।

शहर में बर्ल्टन पार्क, बस्ती शेख दशहरा ग्राउंड, लाडोवाली रोड, दोआबा कालेज की ग्राउंड, माडल हाउस दशहरा ग्राउंड, मास्टर तारा सिंह नगर, रेलवे कालोनी पार्क, मां भारती सेवा संघ का छोटी अयोध्या के सामने केंद्रीय सदन के पास, आदर्श नगर गीता मंदिर के पीछे पार्क में, कैनाल रेस्ट हाउस ग्राउंड कपूरथला चौक, ढन्न मोहल्ला ग्राउंड, गुरु नानकपुरा से सटे बेअंत नगर, बस्ती पीरदाद रोड, फ्रेंड्स दशहरा कमेटी का अर्बन एस्टेट फेज-1 में दशहरा पर्व धूम-धाम से मनाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *