श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सजाए गए पंजाब भर के गुरु घर

आज की ताजा खबर धर्म

रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाए गए हैं पंजाब में गुरुद्वारा साहिब..संगत का आना जारी

टाकिंग पंजाब

जालंधर। धन धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पूरा पंजाब गुरु नानक देव जी के रंग में रंगा नजर आ रहा है। पंजाब के हर गुरुद्वारा साहिब में गुरूपर्व मनाने संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धा के सैलाब में डूबी संगत गुरुद्वारा साहिब में सुबह होते ही पहुंचनी शुरू हो गई। महानगर जालंधर के सभी गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया है।

    रागी जत्थे कीर्तन करके गुरू महाराज के चरणों में अपनी हाजरी लगा रहे हैं व शहर में कईं जगह पर लंगर लगाने की तैयारियां चल रही हैं। गुरुद्वारों में संगत माथा टेकने के लिए भारी संख्या में पहुंच रही है। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर के गुरु घरों में दोपहर में दीवान सजाए जाएंगे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ हाजिरी लगाएंगे।

  गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन में भी रागी जत्थे शब्द गायन करेंगे। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बाजार शेखां में सुबह व रात को पवित्र दीवान सजाए जाएंगे। इसी तरह गुरुद्वारा नौवी पातशाही दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर नगर में भी इस प्रकाश पर्व पर शब्द कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *