यू-ट्यूब पर रिलीज हुआ सिद्धू मूसेवाला का दूसरा गीत वार.. मिला बेहद प्यार

आज की ताजा खबर पंजाब

रिलीज के 20 मिनट में ही 10.94 लाख लोगों ने सुना गीत..रिलीज से 1 मिनट पहले मिले 1.96 लाख लाइक व 1.69 व्यूज

टाकिंग पंजाब

अमृतसर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का दूसरा गाना आज रिलीज किया गया। इस गीत का टाइटल वार रखा गया है। सिद्धू मूसेवाला ने यह गीत पंजाब के वीर योद्धा नायक हरि सिंह नलवा के लिए गाया है। सिद्धू मूसेवाला के इस गीत को 10:02 बजे यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया लेकिन रिलीज से 1 मिनट पहले तक गीत के लिंक को 1.96 लाख लाइक व 1.69 व्यूज मिल चुके थे।   रिलीज के 20 मिनट में 10.94 लाख लोगों ने इसे सुन भी लिया था। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि मौत के बाद भी सिद्धू मूसेवाला की आवाज जिंदा रहने वाली है। हर छह महीनों के बाद सिद्धू मूसेवाला का एक गीत रिलीज किया जाएगा। यह गीत इसी कड़ी का दूसरा गीत है।

   इससे पहले एक गीत उनके पिता के नेतृत्व में सतलुज-यमुना लिंक नहर रिलीज किया गया था। इसमें पंजाब के पानी के मुद्दे को उठाया गया था। इस गीत को भारत सरकार ने 2 दिन के बाद ही बैन कर दिया था, लेकिन इस गीत को 2 दिनों में ही 2.7 करोड़ व्यूज मिल गए थे। सिद्धू मूसेवाला ने इस गीत को गाया तो जरूर, लेकिन रिलीज होने से पहले ही उनकी हत्या कर दी गई। यह उनकी मौत के बाद दूसरा गीत है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *