पहले भी हो चुकी है बेदअदबी कांड में आरोपी बताए जा रहे कई डेरा प्रेमियों की हत्या 

आज की ताजा खबर क्राइम

डेरा प्रेमियों को बचा नहीं पा रही है पुलिस, दिन प्र​तिदिन हो रहे हत्याकांड कारण खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं लोग

टाकिंग पंजाब

जालंधर। बेदअदबी कांड में आरोपी बताए जा रहे कई डेरा प्रेमियों की एक एक करके हत्या हो रही है, लेकिन पुलिस इन हत्याओं को रोकने में नाकाम रही हैबरगाड़ी बेअदबी मामले में आराेपी डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गाेल्डी बराड़ ने ली है। गोल्डी बराड़ ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 7 साल हो गए थे लोगों को 3 सरकारों के मुंह वल वेखदे इंसाफ लई..अज असी अपना इंसाफ करता।

  कोई वी जे किसे धर्म दी बेज्जती करूगा, उसदे नाल ऐदा ही होवेगा। हिंदू सिख भरावां ने इक्टठे एह बदला लेया है, क्योंकि गुरू साहिब सब दे सांझे हन। फरीदकोट जिले में हत्या की धमकी मिलने के बाद 9 डेरा प्रेमियाें की सुरक्षा में 27 पुलिस मुलाजिम मुहैया करवाए गए हैं। डेरा प्रेमियों को मिली सुरक्षा भी उन्हें बचा नहीं पा रही है। डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह हत्या पहली हत्या नहीं है। इससे पहले भी बेदअदबी कांड में आरोपी बताए जा रहे कई डेरा प्रेमियों की हत्या हो चुकी है।

   इसमें एक कोटकपूरा निवासी डेरा प्रेमी महेंद्रपाल बिट्टू की नाभा जेल में हत्या की जा चुकी है, जबकि गुरदेव लाल निवासी बुर्ज जवाहर सिंह वाला की भी अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। प्रदीप सिंह की हत्या के बाद पुलिस व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद लुधियाना सहित कई जिलाें में पुलिस ने हिंदू नेताओं की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। मगर दिन प्र​तिदिन हो रहे इन हत्याकांड के कारण लोगों के दिल में खौफ फैल गया है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

     आपको बता दें​ कि कुछ दिन पहले अमृतसर में भी शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गाेली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना काे लेकर भी काफी हंगामा हुआ था। इस हत्या के बाद हिंदू संगठनाें ने सरकार व कानून-व्यवस्था को फेल बताया था। इस हत्या पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ब्यान दिया है कि पंजाब की कानून व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाऐगा। सीएम ने बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई है। मगर विरोधी पार्टीयों का कहना है कि जब से पंजाब में आप की सरकार आई है, लूट-पाट, हत्याओं की घटनाएं तेजी से हो रही हैं। सरकार कानून व्यवस्था को कायम रखने में नाकाम रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *