हिमाचल चुनाव में राजनैतिक पार्टियों का भविष्य हुआ बैलेट बॉक्स में बंद

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 65.50% हुई वोटिंग… पिछली बार से 10.07%  कम हुई वोटिंग

टाकिंग पंजाब

शिमला। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 65.50% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 69.67% वोटिंग सिरमौर जिले में हुई व  दूसरे नंबर पर 68.48% वोटिंग सोलन जिले में हुई है। वहीं जिला मंडी में 65.59% वोटिंग हुई। सबसे कम 62% वोटिंग किन्नौर जिले में हुई। वहीं शाम 5 बजे मतदान का समय पूरा होने के समय तक सिरमौर के 12 बूथों व किन्नौर के 8 बूथों पर लंबी कतारे लगी रहीं।

  विधानसभा सीटों की संख्या के लिहाज से प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले में भी 5 बजे के बाद 50 बूथ ऐसे रहे जहां मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। चंबा जिले में भी 5 बजे के बाद 10 से ज्यादा पोलिंग बूथ पर वोटिंग जारी रही। किन्नौर के जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन ने कहा कि शाम 5 बजे तक पोलिंग बूथों के बाहर लाइन में लग चुके मतदाताओं को स्लिप बांट दी गईं।

इन सबके वोट पड़ने तक मतदान जारी रहा। पूरे हिमाचल से 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे। राज्य के करीब 56 लाख मतदाता है। इनमें 28 लाख 54 हजार 945 पुरुष, 27 लाख 37 हजार 845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। वहीं, 2017 में राज्य में 75.57% मतदान हुआ था। इन चुनावों में विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है।

   यहां कुल 52 मतदाता हैं व इन सभी 52 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।हिमाचल में बर्फबारी के बीच बुजुर्ग मतदाताओं का हौसला लोकतंत्र के लिए एक मिसाल बन रहा है। पैदल चलकर बुजुर्ग मतदाता वोट करने के लिए अपने नजदीकी मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान 112 साल की बुजुर्ग महिला ने ग्राम पंचायत कोहाल के बूथ 122 लढान में मतदान किया। वहीं 96 साल की गुलाबी देवी ने 14 प्रघवाल में वोट दिया।

   इस दौरान 103 वर्षीय शतायु मतदाताएवं ज़िला वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह ने वोट दिया वहीं मतदान केंद्र चसक भटोरी में 83 वर्षीय महिला बुजुर्ग ने मतदान किया। सोलन जिले के दून में विलांवली बूथ 82-83 पर मतदाताओं ने पर्यवेक्षक के सामने नारेबाजी की। मतदाताओं ने आरोप लगाया कि यहां पर ईवीएम मशीन काफी धीमी गति से चल रही है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *