बॉर्डर पर भारतीय चीनी सैनिकों में झड़प, भारतीय सेना ने लाठी डंडों से पीट भगाए चीनी सैनिक

आज की ताजा खबर देश

भारतीय सेना से पिटे चीनी सैनिकों ने की पत्थरबाजी, भारतीय सेना के 6 जवान हुए घायल

तवांग मुद्दे पर हुआ संसद के दोनों सदनो में हंगामा, विपक्षी दलों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित

टाकिंग पंजाब 

अरुणाचल प्रदेश। 9 दिसम्बर का दिन.. 300 के करीब चीनी सैनिकों ने सोची समझी साजिश के तहत अरुणाचल प्रदेश के तवांग यांग्त्से इलाके में भारत सीमा की पोस्ट हटवाने की कोशिश की तो भारतीय सेना ने चीनी सेना को लाठी डंडो से पीट पीट वहां से भगा दिया। यह मामला चाहे 9 दिसम्बर का है, लेकिन इसकी वीडियो अभी सामने आई है। बताया जय रहा है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग यांग्त्से इलाके में चीनी सैनिक भारत सीना की पोस्ट को हटवाने आए थे लेकिन भारतीय फ़ौज ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया।
  जब चीनी सैनिक भारत की पोस्ट पर पहुंचे तो दोनों देशों के सैनिकों में झड़प हुई। इस दौरान भारतीय सेना ने सिर्फ डंडों के सहारे ही चीनी सैनिकों की जमकर पिटाई की और उनको वहां से भगा दिया।बताया जा रहा है कि चीनी सैनिकों की सोची समझी साजिश थी और वह करीब 300 की तादार में वहां पहुंचे थे।
  चीनी सैनिकों को देख हमारी भारतीय फौज ने मोर्चा संभाला व हमारी फ़ौज ने उनको लाठी डंडों के साथ पीटा और वहां से भगा दिया। हालांकि चीनी सैनिकों की ओर से पत्थरबाजी भी की गई,। जिसमे भारतीय सेना के 6 जवानों को चोटें आई है। इस खबर को देख सुन हर भारतीय का सर गर्व से ऊँचा उठ गया है व भारतीय सेना के सम्मान में झुक गया है।
    तवांग मुद्दे पर हुआ संसद के दोनों सदनो में हंगामा 

   शीतकालीन सत्र में मंगलवार को भी संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ था। विपक्षी दलों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के दोनों सदनों में बयान दिया। राजनाथ ने कहा कि हमारे जवानों ने चीनी सैनिकों को हमारे क्षेौत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें अपनी पोस्ट पर वापस जाने के लिए मजबूर किया।  मैं सदन को बताना चाहता हूं कि झड़प में हमारे एक भी जवान ना तो शहीद हुआ है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। तवांग मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों ने आज फिर लोकसभा में हंगामा किया। सांसद सोनिया गांधी समेत कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर लिया। कांग्रेस सांसदों ने तवांग मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा की मांग की।  इस दौरान सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर लिया। अधीर रंजन चौधरी और सोनिया गांधी ने भी सदन से वॉकआउट किया। मनीष तिवारी ने कहा कि मैंने कल भी काम रोका प्रस्ताव दिया था और आज भी काम रोको प्रस्ताव दिया है और इस विषय को लोकसभा में उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *