किसानों ने टोल प्लाजा को बताया लूट का अड्डा.. 3 घंटे तक रखा लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री…

आज की ताजा खबर पंजाब

लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पहुंचे किसान व महिलाएं..कहा, मांगे न मानी तो टोल प्लाजा कर दिया जाऐगा पक्के तौर पर बंदटाकिंग पंजाब

जालंधर। किसानों ने नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे पर जगह-जगह बनाए गए टोल प्लाजा को सरकार की लूट के अड्डे बताया है। किसान नेताओं का कहना है कि यह टोल प्लाजा औरंगजेब के समय हिंदु यात्रियों पर लगाए गए जजिया की याद दिलाते हैं। इन टोल प्लाजों पर लोगों से लिए जाने वाले टोल टैक्स को सरकार की लूट बताते हुए भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा गुरूवार को 3 घंटे के लिए फ्री रखा।

   किसानों ने टोल प्लाजा को बंद रखने की कॉल पहले ही दे रखी थी, जिसके चलते किसानों ने इस टोल प्लाजा पर आने-जाने वाले किसी भी वाहन की पर्ची नहीं काटने दी। लाडोवाल टोल प्लाजा में भारी संख्या में पहुंचे किसान थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। किसान नेता बलवंत सिंह ने कहा कि पहले गाड़ी खरीदते समय रोड टैक्स तो फिर सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए टोल टैक्स दो। किसान नेता ने कहा कि जब वाहन सड़क पर लाने से पहले ही सरकार एकमुश्त रोड टैक्स ले लेती है तो फिर टोल टैक्स किस बात का वसूल रही है।    उन्होंने कहा कि किसान – मजदूर संघर्ष कमेटी पिछले करीब 2 महीने से टोल प्लाजा व डीसी दफ्तरों में धरना देकर बैठी हुई है, लेकिन न तो राज्य सरकार व न ही केंद्र सरकार के कान पर जूं सरक रही है। किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो आंदोलन समाप्त होने के समय उनके साथ समझौते किए थे, अब सरकार उनसे पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब का सबसे महंगा टोल सांकेतिक तौर पर 3 घंटे के लिए बंद कर सरकार को यह अल्टीमेटम दिया गया है कि अगर सरकार ने किसानों की मांगे न मानी तो टोल प्लाजा पक्के तौर पर ही बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *