दिल्ली मे मेयर चुनावों से पहले आप पार्षदों ने किया हंगामा.. एक घंटे के लिए रही चुनाव की प्रक्रिया स्थगित

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

मनोनीत सदस्यों की शपथ का विरोध कर रहे थे आप के पार्षद.. किया पीठासीन अधिकारी का भी घेराव

टाकिंग पंजाब

नई दिल्ली। मनोनीत पार्षदों को गैरकानूनी तरीके से सदन में भेजे जाने का आरोप लगा व उनको शपथ दिलाने के विरोध में आप के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। यह हंगामा दिल्ली में हो रहे एमसीडी के मेयर, डिप्टी मेयर व स्थायी समति के लिए 6 सदस्यों के चुनाव से पहले हुआ। हंगामा इतना बढ़ा ​कि इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। यह हंगामा आप के पार्षदों की तरफ से किया गया जो कि मनोनीत सदस्यों की शपथ का विरोध कर रहे थे।    इतना ही नहीं, आप के पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी का घेराव किया व खूब धक्का-मुक्की की। इस दौरान तो कई पार्षद भाजपा के सदस्यों से भी भिड़ गए। आम आदमी पार्टी के पार्षदों का कहना था कि मनोनीत पार्षद गैरकानूनी तरीके से सदन में भेजे गए हैं, उनको शपथ नहीं दिलाई जानी चाहिए। आपको बता दें ​कि मेयर के चुनाव में 273 सदस्य वोट डालेंगे व बहुमत के लिए 133 का आंकड़ा जरूरी है व आप के पास 134 पार्षद हैं। इसके अलावा 3 राज्यसभा सांसद व 13 विधायक भी हैं।     भाजपा के पास 7 सांसद व 1 विधायक मिलाकर कुल 113 वोट हैं। कांग्रेस के 9 पार्षद व निर्दलीय 2 पार्षद हैं। इसके चलते बहुमत की बात करें तो वह आप के हक में है। इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी कहा कि दिल्ली की जनता ने आप को समर्थन दिया है। जनता का सम्मान करते हुए हम मेयर, डिप्टी मेयर व स्थायी समिति का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि आप को बहुमत मिला है तो केजरीवाल अपना मेयर बनाएं व दिल्ली की जनता की सेवा करें।    मेयर के लिए आम आदमी पार्टी ने शैली ओबेरॉय को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। वहीं, डिप्टी मेयर के लिए आप ने मोहम्मद इकबाल को व भाजपा ने कमल बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया। आदेश ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया। फिलहाल, दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *