कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख ​सिंह हुए पंचतत्व में विलीन.. हजारों लोगों ने भरे मन से दी विदाई

आज की ताजा खबर शोक सन्देश

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी में रहे अंतिम संस्कार में मौजूद.. कहा, मेहनती नेता व पार्टी का मजबूत स्तंभ थे चौधरी संतोख सिंह 

टाकिंग पंजाब

जालंधर। भारत जोड़ो यात्रा दौरान हार्ट अटैक से कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह की कल मृत्यु हो गई थी। इसके बाद राहुल गांधी ने यात्रा को अंतिम संस्कार होने तक के लिए स्थगित कर दिया। आज सांसद चौधरी संतोख सिंह के अंतिम संस्कार में राहुल गांधी भी शामिल हुए। आज चौधरी संतोख सिंह की अंतिम यात्रा जालंधर के फुटबॉल चौक से रवाना हुई व काला संघिया रोड पर पड़ते पैतृक गांव धालीवाल कादियां में पहुंची। वहां पर राहुल गांधी भी पहुंचे व उन्होंने सांसद को श्रद्धांजलि अप्रित की। इसके बाद पूरे विधि विद्दान के साथ सांसद चौधरी संतोख ​सिंह के बेटे विधायक विक्रमजीत चौधरी ने उन्हें मुखाग्नि देकर अलविदा कहा। इसके बाद पूरे विधि विद्दान के साथ सांसद चौधरी संतोख ​सिंह के बेटे विधायक विक्रमजीत चौधरी ने उन्हें मुखाग्नि देकर अलविदा कहा।     राहुल गांधी ने संतोख सिंह चौधरी की मृत्यु पर कहा कि वह मेहनती नेता व पार्टी का मजबूत स्तंभ थे। इससे पहले पर्यावरण प्रेमी पद्मश्री संत बलवीर सिंह सीचेवाल भी सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर पहुंच थे। उन्होंने सांसद के परिवार से हमदर्दी व्यक्त की। चौधरी संतोख सिंह की अं​तिम यात्रा में पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, प्रताप सिंह बाजवा, लाडी शेरोवलिया, जूनियर अवतार हेनरी, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विजय इंदर सिंहला, तजिंदर सिंह बिट्टू, महिंदर सिंह केपी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व कांग्रेसी विधायक सुशील ​कुमार ​रिंकू, डॉ. नवजोत दहिया व अन्य कईं बड़े नेता शामिल हुए।    इसके अलावा संतोख सिंह की मृत्यु पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल समेत कई नेताओं ने चौधरी संतोख सिंह के निधन पर दुख जताया है। बता दें कि चौधरी संतोख सिंह के संस्कार के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा रविवार दोपहर को 3 बजे जालंधर के खालसा कॉलेज ग्राउंड से फिर शुरू होगी। यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार यह रात में आदमपुर में रुकेगी। 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 30 जनवरी तक श्रीनगर में समाप्त होगी, जिसमें राहुल गांधी जम्मू व कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *