पंजाब की पिछली सरकारों को निक्कमी सरकार कह कर्मचारियों के निशाने पर आई आप सरकार

आज की ताजा खबर पंजाब

पंजाब में कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर डाले मान सरकार खिलाफ पोस्टर.. पूछा,  बताओ कितने वादे पूरे किए 

टाकिंग पंजाब

जालंधर। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने सोशल मीडिया पर भगवंत मान के पोस्टर वायरल कर पिछली सरकारों को निकम्मी बताया तो इस पर पंजाब के विभिन्न विभागों में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने आप की सरकार को निशाने पर ले लिया है। दरअसल पंजाब सरकार कर्मचारियों को अपने हक में करने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर कर्मचारियों की हमदर्द मान सरकार नाम से पोस्टर डाल रही है।   पोस्टर में सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के शासनकाल के फैसलों से मौजूदा सरकार के फैसलों की तुलना कर डाली। कर्मचारियों ने इन पोस्टर को एडिट करके सोशल मीडिया पर डाल सरकार से पूछा है कि मान सरकार बताए कि उसने कितने वादे पूरे किए हैं ? इन कर्मचारियों ने लिखा है कि 13 जनवरी 2023 को 6 हजडार क्चे मुलाजिमों को पक्का करने का ऐलान किया गया लेकिन आज 10 दिन बाद भी सरकार बता नहीं पा रही है कि 6 हजार मुलाजिम किसी विभाग के हैं व यह कब पक्के होंगे।  कर्मचारियों ने लिखा है कि झूठा प्रचार जिंदाबाद है।     इन पोस्टरों के जारी होेने से किसी कांग्रेसी या अकाली-भाजपा नेता का रिऐक्शन तो नहीं आया, लेकिन इन कर्मचारियों ने इन पोस्टरों के जरिए सरकार को आड़े हाथों ले लिया। कर्मचारियों ने लिखा है कि सरकार ने 5 सितंबर 2022 को ऐलान किया व फिर 1 माह बाद 7 अक्तूबर को नोटीफिकेशन् जारी किया, लेकिन आज 23 जनवरी 2023 तक एक भी कच्चा अध्यापक या कर्मचारी रेगुलर नहीं किया गया। किसी को रेगुलर करना तो दूर अभी तक रेगुलर करने का प्रोसेस भी पूरा नहीं किया गया है।   सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में कर्मचारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री को चैलेंज करते हुए लिखा है कि वह झूठा प्रचार न करें व  भगवंत मान एक भी नियुक्ति पत्र दिखा दें, जिसमें ठेके पर काम करने वाले किसी शिक्षक या कर्मचारी रेगुलर किया गया हो। कर्मचारियों ने लिखा है कि पिछली सरकारें निकम्मी थीं, तभी तो आज उनका यह हाल है, लेकिन भगवंत मान सरकार बताए कि वह सच बोल रही है ? आपने भी तो झूठे प्रचार पर जोर दे रखा है। कर्मचारियों ने अंत में लिखा है जो बोलते हो उसे पूरा करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *