वित्तमंत्री ने पेश किया अपना पहला पूर्ण बजट .. सीएम बोले, बजट में दिखाई दी ‘रंगले पंजाब’ की झलक

आज की ताजा खबर पंजाब

कपूरथला व होशियारपुर में नए मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ प्रदेश में बनेंगे 11 नए कॉलेज

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। इस बार सरकार अपने बहुत सारे वादे व गारंटियां पूरी करने जा रही है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का बजट 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ रुपए का होगा जो पिछले साल से 26 प्रतिशत ज्यादा है, जबकि 2022-23 में पंजाब का कुल बजट एक लाख 55 हजार 860 करोड़ रुपए का था। उनकी सरकार ने जब सत्ता संभाली तो उसे विरासत में भारी कर्जा मिला जो पिछली सरकारों ने लिया था। इसके बावजूद आप सरकार पंजाब को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन बातों का प्रग्टावा वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश करते हुए किया। वित्तमंत्री हरपाल सिंह ने दावा किया कि आप सरकार का सबसे ज्यादा फोकस एजुकेशन व हेल्थ सेक्टर पर है, लेकिन बाकी चीजों ती तरफ भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है।अब जानिए इस बजट मे किसे क्या मिला 

स्कूलों में रूफ टॉप सोलर सिस्टम के लिए 100 करोड़ रुपए। मेडिकल एजुकेशन के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1015 करोड़ के आवंटन का प्रस्ताव है। मौजूदा राजकीय महाविद्यालयों में विकास और पुस्तकालयों के निर्माण के लिए 68 करोड़ रुपये का बजटीय खर्च प्रस्तावित है। कपूरथला और होशियारपुर में नए मेडिकल कॉलेज के साथ प्रदेश में 11 नए कॉलेज बनेंगे। 2022-23 में 36 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 11वीं कक्षा के छात्रों को अपने मूल व्यावसायिक विचारों का प्रस्ताव देना होगा और उन्हें प्रति छात्र 2,000 रुपये का सीड मनी मिलेगा।     तकनीकी शिक्षा संस्थानों के सुधार हेतु 615 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक है। पंजाब सरकार ने स्कूल व उच्च शिक्षा के लिए 17072 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है।पंजाब पुलिस व सुरक्षा के लिए 10,523 करोड़ रुपए का प्रस्ताव। अमृतसर में युद्ध स्मारक परिसर की दो नई गैलरियों के उन्नयन और स्थापना के लिए 15 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित। 258 करोड़ रुपए स्पोर्ट्स के लिए,  ताकि पंजाब के युवा खेलों में जा सकें। लालड़ू में इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनर का निर्माण। बुढलाढा व गिद्दड़बाहा में दो ऑयल मिल्स व पराली प्रबंधन के लिए 350 करोड़ रुपए 75 करोड़ रुपए बटाला व गुरदासपुर में शूगर कंप्लैक्स के लिए दिए थे।   पुराने काम पूरे करने के लिए 100 करोड़ अलॉट। जीएनडीयू ने टीशू कल्चर से एक सेब की किस्म तैयार की है। पंजाब के अंदर अगले दो सालों में हिमाचल की तरह सेब दिखाई देंगे। चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार 9035 करोड़ रुपए की लंबे समय से लटकती उचित मांगे अनदेखा कर रही हैं। बजट से पहले सीएम भगवंत मान ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने लिखा कि साल 2022 में आज ही के दिन पंजाब के लोगों का फतवा चुनाव नतीजों के रूप में उन्हें मिला था। आज हमारी सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही है। उन्हें उम्मीद है कि यह बजट लोकहित वाला होगा व ‘रंगले पंजाब’ की तरफ बढ़ते पंजाब की झलक दिखाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *