अश्विनी शर्मा ने दिया भाजपा प्रधान पद से इस्तीफा… प्रधान पद के लिए सुनील जाखड़ का नाम चर्चा में…

आज की ताजा खबर पंजाब

पंजाब समेत कई राज्यों में नए प्रधान की घोषणा कर सकती है भारतीय जनता पार्टी

टाकिंग पंजाब

अमृतसर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर हर पार्टी द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार अश्विनी शर्मा ने पंजाब बीजेपी के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी तक इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। भारतीय जनता पार्टी आज पंजाब समेत कई राज्यों में नए प्रधान की घोषणा कर सकती है। चर्चा है कि भाजपा सुनील जाखड़ को पंजाब का नया प्रधान बना सकती है। लेकिन अभी भाजपा हाईकमान भाजपा के सीनियर नेताओं को समझाने में जुटी हुई है।
     कहा जा रहा है कि सुनील जाखड़ के नाम की चर्चा गृह मंत्री अमित शाह की गुरदासपुर रैली से ही शुरू हो गई थी परंतु इसको लेकर भाजपा के सीनियर नेताओं में विरोध भी शुरू हो गया। जिसके बाद इस विरोध को शांत करने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंपी गई। बता दें कि पंजाब में भाजपा के पास 7 ऐसे बड़े चेहरे हैं, जो भाजपा का दामन थाम चुके हैं जिनमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजकुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा, बलबीर सिंह सिद्धू और राणा गुरमीत सोढी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *