सेंट सोल्जर के एनुअल स्पोर्ट्स मीट में नन्हें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग

आज की ताजा खबर खेल शिक्षा

वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने दी छात्रों को शुभकामनाऐं

टाकिंग पंजाब

जालंधर। छात्रों का शिक्षा के साथ खेल-कूद में रुचि बढ़ाने के लिए सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मान नगर ब्रांच द्वारा एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया जिसमें प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा के दिशा निर्देशों पर प्राइमरी विंग के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों के लिए रेस, अम्ब्रेला रेस, बैलून रेस, बिस्कुट रेस, कैप गूगल रेस आदि करवाई गई।

       अम्ब्रेला रेस में सुखराज, हरलीन, बीरबल, नितिन ने पहला, मायरा, लक्षित, हीर, लव, चारु ने दूसरा, रुहान, विराज, तनवीर, अलीशा, पूनम ने तीसरा, बैलून रेस में अवनीत, केदन ने पहला, युवराज, कयनात ने दूसरा, विक्की, एरिक ने तीसरा, बास्केट रेस में कीरत, कन्वी ने पहला, भुविका, रिया ने दूसरा, चांदनी, किरणदीप ने तीसरा, रेस में साबिया, शिवम्, आज़ाद ने पहला, ओनादीप, लकी, रौनक ने दूसरा, परिधि, दीपांशु, सहज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

     बिस्कुट रेस में दिलजान, अश्मीत ने पहला, अंश, अविशा ने दूसरा, मनवीर, दीक्षा ने तीसरा, हॉप रेस में दिया, गुरलीन, निमांशु ने पहला, आराध्या, एंजेल, अनिकांत ने दूसरा, आरवी, लवलीन, सहज ने तीसरा, कैप गूगल रेस में वंश, हरवीन ने पहला, समर, खुशाल ने दूसरा, समरदीप, ऋषव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

       कोन रेस में महक, जसमीन ने पहला, सरगुन, हरसिमरत ने दूसरा, एलिएना, सलोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैनेजिंग डायरेक्टर शक्ति राज शर्मा, प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा ने विजयी रहे छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें पढ़ने के साथ-साथ खेलों में ज्यादा से ज्यादा भाग को कहा तांकि वे हमेशा स्वस्थ रहें। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को शुभकामनाऐं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *