गोबिंद सागर झील में नहाने उतरे मोहाली के सात युवक डूबे…युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं

आज की ताजा खबर शोक सन्देश

कुल 11 युवक उतरे थे झील में नहाने.. अचानक डूब गए 7 युवक..4 बाल बाल बचे.. तलाश जारी

टॉकिंग पंजाब 

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में गोबिंद सागर झील में पंजाब के मोहाली के सात युवकों के डूब जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। सभी युवक मोहाली के रहने वाले हैं जों गोबिंद सागर झील में नहाने उतरे थे। कुल 11 युवक झील में नहाने उतरे थे। झील का पानी गहरा होने के कारण सात युवक पानी में डूब गए व चार युवक किसी तरह पानी से बाहर निकले और मदद के लिए चिल्लाने लगे।

हादसे की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस थाना बंगाणा से मिली जानकारी के मुताबिक गांव कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंद सागर झील में करीब 3.50 बजे यह हादसा हुआ। हादसे का पता लगते ही स्थानीय लोग भी मदद के पहुंचे लेकिन डूबे युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

  पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रहे हैं। गोताखोर और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर हैं। एसपी अर्जित सेन ने कहा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है। वे खुद घटनास्थल पर जा रहे हैं।

 जाँच में पता चला है कि पहले एक युवक झील में नहाने के लिए उतरा। जब वह डूबने लगा तो बाकी दोस्तो ने चेन बना कर उस तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन उन सब की बदकिस्मती देखिए कि सातों ही पानी की गहराई में चले गए व डूब गए। देर शाम कुछ युवकों की लाशें झील से निकाल ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *