अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाऐंगे मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह

आज की ताजा खबर क्राइम

कहा, 1 लाख लोगों की भावनाएं रजिस्ट्रर पर दर्ज होने के बाद अदालत से मांगेंगे अपने बेटे के लिए इंसाफ 

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर इंसाफ की मांग कर रहे पिता बलकौर सिंह ने 2 सप्ताह पहले पंजाब सरकार को 25 नवंबर तक अल्टीमेटम दिया था कि यदि सरकार ने मुख्य आरोपियों पर सख्त एक्शन न लिया तो वह एफआईआर वापस ले लेंगे व देश छोड़ने कर चले जाऐंगे। इस बीच मूसेवाला की माता चरण कौर ने कहा था कि यह देश उनका है। वह अपना देश नहीं छोड़ेंगी व उसके बेटे के कातिलों को सजा दिलवाकर ही पंजाब के लोग दम लेंगे।   इसके बाद सिद्दू मूसेवाला के पिता ने इंसाफ के लिए एक नया तरीका अपनाने की सोची है। मूसेवाला के पिता का कहना है कि वह अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए करीब 5 महीने से सरकार को गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार व पुलिस मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अब ऐलान किया है कि वह इंसाफ के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाऐंगे।   इसके चलते वह एक रजिस्टर घर पर लगाने जा रहे हैं, जिसमें मूसेवाला के चाहने वाले अपनी भावनाएं लिखेंगे। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि कई बार वह घर पर नहीं होते, जिस कारण वह मूसेवाला के चाहने वालों से मिल नहीं पाते। यह रजिस्टर लगाए जाने से लोगों को भी अपनी भावनाएं मूसेवाला के लिए रखने का मौकै मिलेगा।    उन्होंने कहा कि जैसे ही मूसेवाला के चाहने वालों के 1 लाख के करीब हस्ताक्षर पूरे होंगे, यह रजिस्टर अदालत में जज साहिब के सामने पेश किया जाएगा। जज साहिब से आग्रह किया जाएगा कि मूसेवाला की मौत का इंसाफ सिर्फ उसका परिवार ही नहीं बल्कि तमाम उसके चाहने वाले मांग रहे हैं। वह माननीय अदालत से अपील करेंगे कि वह उन्हें व उसके बेटे के चाहने वालों को इंसाफ दिलाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *