सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युशंस में बोपदा सैशन का आयोजन

शिक्षा

एमडी राजन स्याल ने खुद को फिट रखने के बताए अनोखे व मजेदार तरीके

टाकिंग पंजाब

जालंधर। फिटनेस शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ-साथ इंसान की आत्मा को शुद्ध करने का काम करता है। इसी बात को ध्यान में रखकर सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युशंस साउथ कैंपस शाहपुर में बोपदा (बी.ओ.पी.डी.ए) सैशन का आयोजन करवाया गया।

इस सैशन में परिंदे अकदामी के एमडी राजन स्याल ने मजेदार अंदाज में एक घंटे तक स्टाफ मैंबर्स को बोपदा सिखाया। इस में सीटी आईएचएस की प्रिंसपिल सीमा अरोड़ा और स्टाफ मैंबर्स शामिल थे। सीटी आईएचएस की प्रिंसपिल सीमा अरोड़ा ने कहा कि यह सैशन स्टाफ मैंबर्स के लिए बहुत फायदेमंद रहा।

 

सैशन में राजन स्याल ने खुद को फिट रखने का अनोखे और मजेदार तरीके बताए, जो कि इम्यूनिटी सिस्टम को सही रखने में सहायक है। इस इवेंट का भाग बनने के लिए प्रिंसिपल सीमा अरोड़ा ने राजन स्याल का आभार प्रगट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *