लुधियाना में गैंगस्टर व पुलिस में हुई मुठभेड़.. दोनों तरफ से चली गोलियां 

आज की ताजा खबर क्राइम

गैंगस्टर अमृतराज के पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया काबू.. कत्ल, धोखाधड़ी व लूट के मामलों में था वांछित

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। एटीएम से छेड़छाड़ व लूट के मामले में नामजद गैंगस्टर अमृतराज व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। लुधियाना में सीआईए -2 पुलिस व गैंगस्टर के बीच हुई इस मुठभेड़ दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली। गैंगस्टर अमृतराज ने पुलिस पर 4 गोलियां चलाई, लेकिन इस बीच पुलिस की एक गोली गैंगस्टर के पैर में जा लगी। गोली लगने से घायल हुए गैंगस्टर को पुलिस ने काबू कर लिया। चीमा चौक के नजदीक हुई इस मुठभेड़ के बाद बदमाश को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लुधियाना में दाखिल करवाया गया है।

   यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूत्रों के अनुसार आरोपी से एक पिस्टल, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है। फिल्मी स्टाईल में पकड़े गए इस गैंगस्टर के खिलाफ थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ​इस मुठभेड़ के बाद पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि आरोपी अमृतराज​​​​​​ फारच्यूनर कार में पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसकी कार का पीछा किया।    कार से भागते समय उसकी कार एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिसके बाद वह कार छोड़कर भागने लगा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी पर कत्ल, धोखाधड़ी और लूट का मामला दर्ज है। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि अब यदि शहर में गैंगस्टर पुलिस पर गोली चलाएंगे तो उनकी भाषा में ही गोली का जवाब गोली से दिया जाऐगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *