लोहड़ी के अवसर पर मान सरकार का युवाओं को तोहफा… कच्चे कर्मचारी किये जायेंगे पक्के

आज की ताजा खबर पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दी जानकारी… लिखा, हमारी सरकार लगातार लोकहित में ले रही है फैसले

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब में मान सरकार ने युवाओं को लोहड़ी का तोहफा देते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया है। इसके बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज लोहड़ी के त्यौहार के मौके पर एक और खुशखबरी आपके साथ सांझी कर रहा हूं… हमारी सरकार लगातार लोकहित में फैसले ले रही है और इसी कड़ी में 6 हजार से अधिक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का रास्ता साफ हो गया है…जानकारी जल्द…लोहड़ी की शुभकामनायें।

     पंजाब के युवाओं को राहत देते हुए सीएम मान ने अब 6 हजार से अधिक कर्मचारियों को स्थायी करने की घोषणा की है व साथ ही इसकी विस्तृत जानकारी जल्द सार्वजनिक किए जाने की बात कही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इससे पहले सरकारी नौकरियों समेत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के मामले में अकसर कानूनी पेचीदगी दरपेश होने की बात कहते रहें है। लेकिन अब उनके ट्वीट से स्पष्ट है कि सभी प्रकार की पेचीदगियों को दूर कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *